Akshara Singh: भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह के कार्यक्रम में भीड़ हुई बेकाबू, खूब चले ईंट पत्थर, बीच में छोड़ा शो

अक्षरा सिंह वीडियो, अक्षरा सिंह पथराव, अक्षरा सिंह कार्यक्रम में भगदड़, अक्षरा सिंह कार्यक्रम, akshara singh video, akshara singh show, akshara singh program, akshara singh jaunpur, akshara singh angry, akshara singh stone-pelting
हाल में ही भोजपुरी स्टार और सिंगर खेसारी लाल यादव के कार्यक्रम में जमकर बवाल हुआ। हंगामा इतना बढ़ गया था कि 2 हजार से ज्यादा कुर्सियां तोड़ दी गईं तो कई लोग भगदड़ के चलते घायल हो गए। अब ऐसा ही हंगामा भोजपुरी इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस अक्षरा सिंह की परफॉर्मेंस के दौरान हुआ। 

जौनपुर के बदलापुर में चल रहे दो दिवसीय 'बदलापुर महोत्सव' में अक्षरा सिंह के गाने के दौरान ईंट पत्थर बरसाए गए। मामला इतना बढ़ गया कि एक्ट्रेस व सिंगर अक्षरा सिंह को कार्यक्रम बीच में ही छोड़कर जाना पड़ा। खबरें ये भी हैं कि हालात को काबू करने के लिए पुलिस को बल का प्रयोग भी किया गया। आइए दिखाते हैं इस कार्यक्रम की तस्वीरें और वीडियो।

जौनपुर में मंगलवार को दो दिवसीय बदलापुर महोत्सव की शुरुआत हुई। इस कार्यक्रम में बुधवार की रात एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (Akshra Singh) पहुंची। उनकी परफॉर्मेंस करीब 9.45 बजे शुरू हुई। वह मशहूर गाना जान मारे लंहगा ई लखनऊआ गा रही थीं। इस दौरान भीड़ इतनी उमड़ पड़ी की काबू करना प्रशासन के लिए मुश्किल का सबब बन गया।

भीड़ हुई बेकाबू

अक्षरा सिंह की परफॉर्मेंस के बीच भीड़ बेकाबू हो गई। एक तरह जमकर हूटिंग हो रही थी तो दूसरी ओर कुछ उपद्रवियों ने ईंट पत्थर बरसाना शुरू कर दिया। इस घटना से अक्षरा सिंह काफी नाराज हो गई और उन्होंने बीच कार्यक्रम ही परफॉर्मेंस को छोड़ दिया।

कुर्सियां तोड़ी गई तो लोगों के घायल होने की खबर भी

अक्षरा सिंह ने कार्यक्रम में लोगों से अनुरोध किया और समझाने की कोशिश भी की कि इस तरह हूटिंग न करें और पत्थर न फेंके। लेकिन कुछ लोग इस दौरान अपशब्द भी कहने लगे। ऐसे में अक्षरा सिंह को स्टेज से उतरना पड़ा। बताया जा रहा है कि कार्यक्रम में कई कुर्सियां भी तोड़ी गईं और पथराव की वजह से कुछ लोगों को चोट भी लगी है।

Share this story