Breking News : भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी का हुआ निधन, पढ़ें पूरी खबर...

 Breking News : भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी का हुआ निधन, पढ़ें पूरी खबर...

कांग्रेस सांसद संतोख सिंह का तबीयत बिगड़ने के चलते निधन हो गया है. वे राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में चल रहे थे. वे अचानक बीमार पड़ गए और आनन फानन में उन्हें फगवाड़ा के विर्क अस्पताल ले जाया गया था. बताया जा रहा है कि उनकी दिल की धड़कन बहुत तेज हो गई थी और अस्पताल पहुंचते ही उन्हें मृत घोषित कर दिया. देखें पूरी खबर.

जालंधर से कांग्रेस सांसद चौधरी संतोख सिंह का शनिवार सुबह पंजाब के फिल्लौर में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान निधन हो गया। वह यात्रा में राहुल गांधी के साथ चल रहे थे, तभी अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई और उनकी धड़कन बढ़ गई।



कांग्रेस नेता को फगवाड़ा के विर्क अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। खबर मिलते ही राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा से निकल कर अस्पताल पहुंचे।

बता दें कि भारत जोड़ो यात्रा पिछले साल 7 सितंबर को कन्याकुमारी से शुरू हुई और 30 जनवरी को जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में समाप्त होगी।

Share this story