न्यूड फोटोशूट के कितने पैसे मिले, सोशल मीडिया पर क्यों डाला? रणवीर सिंह से मुंबई पुलिस ने की ढाई घंटे की पूछताछ

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह न्यड फोटोशूट मामले में 29 अगस्त को अपनी लीगल टीम के साथ मुंबई के चेंबूर पुलिस स्टेशन पहुंचे। जहां उनसे करीब ढाई घंटे तक पूछताछ की गई। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक रणवीर ने मीडिया की भीड़ से बचने के लिए सुबह का समय फिक्स कराया था। पूछताछ के दौरान रणवीर से 10 सवाल पूछे गए। रणवीर की मानें तो उन्होंने इस फोटोशूट को सामान्य फोटोशूट की तरह लिया, उन्हें अंदाजा नहीं था कि इससे किसी की भावना को ठेस पहुंच सकती है।
सुबह 6 बजकर 50 मिनट पर रणवीर पुलिस स्टेशन पहुंचे थे। जहां उन्होंने अपना स्टेटमेंट दर्ज कराया। रणवीर ने पुलिस को पूरा सहयोग किया। रणवीर से उनकी न्यूड फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने को लेकर भी सवाल किया गया।
जिस पर एक्टर ने कहा कि वो सिर्फ ये चाहते थे कि इसे शूट करने वालों का एजेंडा ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचे। इसलिए उन्होंने अपनी न्यूड तस्वीरें सोशल मीडिया में साझा की थीं। रणवीर ने कहा,”मैंने किसी को आहत करने के लिए ये तस्वीरें पोस्ट नहीं की।”
रणवीर से पूछे गए ये 10 सवाल
दैनिक भास्कर में छपी खबर के मुताबिक रणवीर से जो प्रश्न पूछे गए उनमें फोटोशूट करने वाली कंपनी, कंपनी के साथ कॉन्ट्रैक्ट, शूट की लोकेशन आदि के बारे में पूछा गया था। जिनके जवाब रणवीर ने पुलिस को दिए। ये हैं सवाल-
1-क्या उन्होंने कॉन्ट्रैक्ट को पूरी तरह पढ़ा था?
2-उनके न्यूड फोटो शूट का कॉन्ट्रेक्ट किस कंपनी के साथ था?
3-रणवीर का फोटोशूट कहां और कब हुआ था?
4-इस बोल्ड फोटोशूट के लिए रणवीर को कितने रुपये मिले थे?
5-क्या रणवीर को पता था कि उनकी न्यूड फोटोज के कारण विवाद खड़ा हो सकता है?
6-रणवीर ने अपनी तस्वीरों को सोशल मीडिया पर क्यों और किस मकसद से पोस्ट किया था?
7-क्या रणवीर ने विवाद खड़ा होने के बाद उन तस्वीरों को सोशल मीडिया से डिलीट किया?
8-क्या रणवीर को इसका पता था कि उनकी न्यूड तस्वीरों से लोगों की भावना आहत हो सकती हैं?
9-क्या विवाद बढ़ने के बाद क्या उन्होंने इसको छापने वालों से बात की थी?
10-इस पूरे विवाद पर न्यूड फोटो पब्लिश करने वाली कंपनी का क्या कहना था?
क्या है रणवीर का न्यूड फोटोशूट मामला?
दरअसल जुलाई 22, 2022 को रणवीर ने पेपर मैगजीन के लिए फोटोशूट कराया था, जिसमें रणवीर न्यूड थे। रणवीर के फोटोशूट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुईं। जिन्हें देखने के बाद तमाम लोगों ने एक्टर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई।
महिला वकील और एक एनजीओ ने चेंबूर पुलिस स्टेशन में रणवीर के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाते हुए महिलाओं की भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया था। इसके अलावा उन्होंने रणवीर की गिरफ्तारी की भी मांग की थी। देश के तमाम शहरों में रणवीर के फोटोशूट को लेकर विरोध प्रदर्शन देखने को मिला था। रणवीर के खिलाफ आईपीसी की धारा 09, 292, 293 आईटी एक्ट के सेक्शन 67A के तहत केस दर्ज किए गए थे।