Kaithal Janata Darbar : हरियाणा में बहन जी कहने पर भड़की यह मंत्री, नाराज होकर अधिकारी को कहा बहन जी क्या होता है, मैडम कहो...
Dec 10, 2022, 09:34 IST

Kaithal Janata Darbar : हरियाणा के कैथल में जनता दरबार में एक अधिकारी द्वारा बहन जी कहने पर प्रदेश की महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री कमलेश ढांडा नाराज हो गईं। कमलेश ढांडा इस बात पर भड़क गई कि उन्हें बहन जी बोल दिया। उन्होंने अधिकारी को बोला कि बहन जी क्या होता है, मैडम कहो। इस पर बीडीपीओ ने जवाब दिया कि उनके यहां तो बहन जी बोला जाता है।
बता दें कि शुक्रवार शाम के समय राज्य मंत्री की ओर से जन समस्याएं सुनने के लिए कलायत के लोक निर्माण विश्राम गृह में जनता दरबार लगाया गया था। इस दौरान एक महिला की शिकायत आने के बाद राज्य मंत्री बीडीपीओ कलायत भजन लाल को फटकार लगा रही थी।
मंत्री बोली- अपनी लैंग्वेज सुधारो
उस समय बीडीपीओ ने उन्हें बहन जी बोल दिया। बस इसी बात को लेकर राज्यमंत्री को गुस्सा आ गया और उन्होंने बीडीपीओ से कहा कि अपनी लैंग्वेज सुधारो। बहन जी क्या होता है, मैडम कहो। इस पर बीडीपीओ ने जवाब दिया कि उनके यहां तो बहन जी बोला जाता है।
3 साल बाद लगाया जनता दरबार
वहीं जनता दरबार में हैफेड के जिला महाप्रबंधक सुरेश वैध के करीब 30 मिनट देरी से पहुंचने पर भी फटकार लगाई। कमलेश ढांडा ने कोरोना महामारी के करीब तीन साल बाद यह जनता दरबार लगाया था।