Mahindra Bolero ने ऑटो मार्केट पर फिर किया कब्जा, स्टेंडर्ड फीचर्स और पॉवरफुल इंजन के साथ बोलेरो ने की सबकी बोलती बंद

कंपनी की तरफ से अभी बोलेरो के फीचर्स पर आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में इसके फीचर्स के बारे में बताया गया है। जानिए, इस बार बोलेरो में नया क्या है.
New Mahindra Bolero की शानदार डिजाइन
बोलेरो को लेकर अब तक जो तस्वीरें सामने आई हैं, उसके मुताबिक डिजाइन की बात करें तो SUV के फ्रंट ग्रिल में बिना बदलाव किए ही नया लोगो लगाया गया है।
इसकी वजह से बोलेरो काफी ज्यादा आकर्षक लग रही है। नए लोगो को SUV में आगे, पीछे और स्टेयरिंग पर दिया गया है। कंपनी अब नए लोगो के साथ अपने पैसेंजर वाहनों को पेश कर रही है, जबकि पुराने लोगो को कमर्शियल वाहनों पर लगाया जाएगा।
New Mahindra Bolero के अमेजिंग फीचर्स
अब तक की जानकारी के मुताबिक, SUV में चारों पावर विंडो, चार स्पीकर्स के साथ टू-डिन म्यूजिक सिस्टम, मैनुअल डिमिंग IRVM, रियर वॉशर के साथ वाइपर, MID के साथ डिजीटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर जैसे फीचर्स मिलते हैं। इनके साथ ही एबीएस, ईबीडी और ड्यूल एयरबैग्स के साथ सेफ्टी का भी ध्यान रखा गया है।
बोलेरो 2022 की हेडलाइट की बात करें तो ब्लैक हेलोजन के अंदर ही इसे लगाया गया है। इसमें डीआरएल के साथ टर्न इंडीकेटर भी मिलते हैं।
इसकी लोअर ट्रिम में फॉग लैंप नहीं मिलता है। एसयूवी की साइड प्रोफाइल में कोई बदलाव नहीं किया गया है। SUV में मेटल का बंपर दिया गया है, जो रोजाना की ट्रैफिक कंडीशंस में क्रैक नहीं होगा।
New Mahindra Bolero का पॉवरफुल इंजन
बोलेरो 2022 में कंपनी की ओर से 1.5 लीटर का 3 सिलेंडर वाला टर्बो चार्ज्ड M-हॉक75 इंजन दिया गया है। इस इंजन के साथ बोलेरो को माइक्रो हाइब्रिड टेक्नोलॉजी मिलती है जो स्टार्ट/स्टॉप की सुविधा देता है, जिससे रोड पर कार की फ्यूल एफिशियेंसी बढ़ती है। M-हॉक75 इंजन से SUV को 75 बीएचपी और 210 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। कार में 5 स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है।
जानिए New Mahindra Bolero की कीमत
बताया जा रहा है कि नई बोलेरो में B4, B6 और B6 (ऑप्शनल) ट्रिम्स आएंगे। एक्स शोरूम प्राइज की बात करें तो B4 की कीमत 9.31 लाख रुपये, B6 की कीमत 9.99 लाख और B6 (ऑप्शनल) की कीमत 10.24 लाख रुपये के आसपास रह सकती है।