इस जबबदस्त लुक वाली Electric Scooter के आगे Yamaha E01 EV भी हो जाएगी फेल, देखे कीमत और फीचर्स..

Honda U Go Electric Scooter Launched : इलेक्ट्रिक वाहनों के बढ़ते दायरे को देखते हुए टू-व्हीलर कंपनियां यूजर्स की डिमांड को पूरा करने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती हैं. ऐसे में होंडा ने भी देश में एक नया ई-स्कूटर पेश करने की तैयारी कर ली है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी ने U-Go e-Scooter के नाम से एक नए ई-स्कूटर का डिजाइन पेटेंट फाइल किया है.
भारत सहित पूरे विश्व में इलेक्ट्रिक व्हीकल की डिमांड को देखते हुए लगभग सभी वाहन निर्माता कंपनियां अपने इलेक्ट्रिक व्हीकल लॉन्च कर रही हैं।इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग दुनियाभर में बढ़ रही है। इसे देखते हुए कंपनियां अपने नए-नए ईवी उत्पाद उतार रही हैं। जापान की दिग्गज वाहन निर्माता कंपनी Honda की चीन की इकाई Wuyang-Honda ने चीन में एक नया इलेक्ट्रिक स्कूटर U-GO (यू-गो) लॉन्च किया है। Honda U-GO एक स्लो स्पीड स्कूटर है। इसे चीन की वुयांग-होंडा यूनिट में तैयार किया गया है। यह स्कूटर दो वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। जिसमें अलग-अलग पावर वाली बैटरी दी गई है। टॉप मॉडल की टॉप स्पीड 53 किलोमीटर प्रति घंटा है।
इसके स्टैंडर्ड मॉडल की टॉप स्पीड 43 किलोमीटर प्रति घंटा होगी। फिलहाल इसे चीन के बाजार में लॉन्च किया गया है। होंडा यू-गो जल्द ही भारतीय बाजार में भी लॉन्च किया जा सकता है। जिसमें नया नाम जापान की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी होंडा का जुड़ गया है। जिसनें हाल में अपना इलेक्ट्रिक स्कूटर Honda U-Go को लॉन्च अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लॉन्च किया है। होंडा के इस इलेक्ट्रिक स्कूटर कीमत भारतीय मुद्रा के मुताबिक लगभग 86,000 रुपये है।
कीमत
हम आपको बता दे की Honda U-GO के स्टैंडर्ड मॉडल की कीमत 7,499 चीनी युआन (लगभग 85,342 रुपये) और टॉप-मॉडल की कीमत 7,999 चीनी युआन (लगभग 91,501 रुपये) है। चीनी बाजार में इसकी कीमत अन्य ई-स्कूटर के मुकाबले काफी कम है। भारत में लॉन्चिंग होने पर इसका मुकाबला ओला ई-स्कूटर, एथर 450एक्स, सिंपल वन जैसे इलेक्ट्रिक स्कूटरों से होगा।
बैटरी और रेंज
इस कंपनी की बात करे तो इसके सब फेन है ,होंडा का नया ई-स्कूटर की रेंज स्पेसिफिकेशन की बात करें, यू-गो के लो-स्पीड मॉडल में 800 वॉट का कंटीन्यूअस हब मोटर 1.2 kW की पीक पावर को स्पोर्ट करता है। इसकी टॉप स्पीड 43 किमी प्रति घंटा है। इसके स्टैंडर्ड मॉडल 1.2 kW कंटीन्यूअस-रेटेड हब मोटर के साथ आएगा। यह मोटर 1.8 kW का पीक आउटपुट बना सकता है। इस वर्जन की टॉप स्पीड 53 किमी प्रति घंटा है। दोनों मॉडल 1.44 kWh की क्षमता वाली 48V और 30Ah रिमूवेबल लिथियम-आयन बैटरी के साथ आते हैं।
सिंगल चार्ज में 65 किमी और दोनों बैटरी से 130 किमी तक चलता है। दोनों मॉडल में मिलने वाले बैटरी पैक को स्कूटर से निकाला जा सकता है। इसकी वजह से ग्राहक बैटरी को घर ले जा सकते हैं और उसे आराम से चार्ज कर सकते हैं। एक से ज्यादा बैटरी पैक रखने से रेंज को बढ़ाया जा सकता है।
फीचर्स
अपकमिंग स्कूटर का डिजाइन युवाओं को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है. यूजर्स को इसमें शानदार लुक्स और डिजाइन के अलावा कमाल का LED वर्क भी देखने को मिलेगा. सिंगल चार्ज पर U-Go ई-स्कूटर की रेंज 65km होगी, जिसे सैकेंडरी बैटरी से 130km तक बढ़ाया जा सकता है,स्कूटर में LCD स्क्रीन दी गई है, जो स्पीड, दूरी, चार्ज और राइडिंग मोड जैसी जानकारी देती हैं। इसके फ्रंट एप्रन पर ट्रिपल बीम के साथ एक LED हेडलाइट दी है। इसमें एक LED DRLs स्ट्रिप भी शामिल है। इसमें 12 इंच के फ्रंट और 10 इंच के रियर अलॉय व्हील मिलता है। दोनों मॉडल में 26-लीटर का बड़ा स्टोरेज स्पेस मिलता है।