Ration Card: राशन कार्ड गुम हो गया, फट गया, चोरी हो गया तो बिल्कुल ना लें टेंशन, घर बैठे करें यह काम, जानिए आसान तरीका

राशन कार्ड चोरी या खो जाने के बाद भी हम आपको एक ऐसा तरीका बताने जा रहे हैं, जिसके लिए आपको कतई भी परेशान होने की जरूरत नहीं है।
बीते काफी दिनों से केंद्र व राज्य सरकारें राशन कार्डधारकों की मदद को आगे आ रही हैं। मोदी सरकार ने तो पीएम गरीब कल्याण अन्न जैसी योजना चलाकर गरीबों का दिल जीतने का काम किया है, जिसके चलते हर किसी के चेहरे पर खुशी झलक रही है।
इस बीच अब हम आपको एक ऐसा तरीका बताने जा रहे हैं, जिसे जानकर आपका दिल बिल्कुल खुश हो जाएगा। अगर आपके घर राशन कार्ड रखा है किसी वजह से वह चोरी या खो जाए तो फिर अब आपको टेंशन लने की जरूरीत नहीं है।
राशन कार्ड चोरी या खो जाने के बाद भी हम आपको एक ऐसा तरीका बताने जा रहे हैं, जिसके लिए आपको कतई भी परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप आराम से घर बैठे नया राशन कार्ड निकाल सकते हैं। बस आपको कुछ जरूरी नियमों का पालन करना होगा।
राशन कार्ड क्यों जरूरी
भारत में राशन कार्ड एक जरूरी कागज माना जाता है, जिसके नहीं होने पर कई महत्वपूर्ण काम अधर में लटक जाते हैं। राशन कार्ड के जरिये आप सरकार की तमाम स्कीम्स का लाभ भी उठा सकते हैं। इतना ही नहीं यह पहचान पत्र का भी काम आराम से करता है।
इसकी तर्ज पर ही आप अन्य पहचान पत्रों के लिए आसानी से अप्लाई करते हैं। साथ ही राशन कार्ड के आधार पर ही आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को बेहद कम दाम में राशन उपलब्ध कराया जा रहा है।
इन शर्तों के साथ घर बैठे मिल जाएगा राशन कार्ड
आप घर बैठे राशन कार्ड प्राप्त करना चाहते हैं तो फिर यह खबर बहुत ही जरूरूी होने जा रही है। आप घर बैठे ऑनलाइन अपना राशन कार्ड डाउनलोड करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको कोई टेंशन लेने की जरूरत नहीं है।
आपका आधार नंबर और मोबाइल नंबर आपके राशन कार्ड से लिंक्ड होना जरूरी है। आप ऑनलाइन अपना राशन कार्ड नहीं डाउनलोड कर पाएंगे।
यूं ऑनलाइन डाउनलोड कर लें राशन कार्ड
ई-राशन कार्ड के लिए सबसे पहले आपको nfsa.gov.in पर विजिट करने की जरूरत होगी।
इसके बाद आपको राशन कार्ड के ऑप्शन पर क्लिक करने की आवश्यकता है।
फिर आपको राज्यों की सूची में अपने राज्य का चुनाव करने की जरूरत होगी।
ऐसा करते ही आप अपने राज्य की ऑफिशियल वेबसाइट पर पहुंच जाएंगे।
यहां पर ई-राशन कार्ड डाउनलोड करने के लिए आपको कुछ जरूरी जानकारी जैसे हेड ऑफ फैमिली का नाम, उसका आधार नंबर और उसका मोबाइल नंबर लिंक करने की जरूरत होगी।
इसके बाद आपको आपको राशन कार्ड प्राप्त करने का ऑप्शन मिलेगा, जिसे आराम से डाउनलोड किया जा सकता है।