भारतीय सीमा में घुसा पाक का जंगी जहाज PNS Almir, भारत के कोस्ट गार्ड डोर्नियर प्लेन ने खदेड़ दिया

Pakistan’s Warship PNS Almir Entered The Indian Border: भारत के दुश्मन पाकिस्तान का एक जंगी जहाज ने भारतीय समुद्री क्षेत्र में घुसपैठ करने की कोशिश की, लेकिन यहां भी पाक के नापाक इरादों पर पानी फिर गया. भारतीय कोस्ट गार्ड के डोर्नियर सर्विलांस प्लेन ने उसे खदेड़ डाला। पता चला है कि पाकिस्तानी नौसेना का जंगी जहाज PNS Almir गुजरात के करीब भारतीय समुद्री सीमा के पास पहुंच गया था, जिसे राडार में देखते ही निगरानी कर रहे डोर्नियर एयरक्राफ्ट ने उसे तुरंत भारतीय समुद्री क्षेत्र से लौट जाने की चेतावनी दी. 

जब चेतावनी देने के बाद भी PNS आलमीर ने कोई जवाब नहीं दिया और आगे बढ़ता रहा तभी डोर्नियर ने उड़ान भरी और दुश्मन देश के जंगी जहाज के ऊपर मंडराने लगा. PNS Almir में बैठे पाकिस्तानी नौसेना को लगा कि अब हमपर हमला हो जाएगा ऐसे में डर के मारे वह वापस अपने समुद्री क्षेत्र में घुस गए. 

पाकिस्तानी जंगी जहाज ने की घुसपैठ 

पाकिस्तानी वॉरशिप PNS आलमीर जैसे ही भारतीय समुद्री क्षेत्र में घुसा वैसे ही भारतीय डोर्नियर ने उसका पता लगा लिया, भारत की तरफ से पहले पाकिस्तानी जंगी जहाज को वार्निंग दी गई, इतना ही नहीं डोर्नियर ने पाकिस्तान के जहाज में बैठे पाक नौसेना अधिकारी से रेडियो में भी संपर्क किया लेकिन जहाज के कप्तान ने कोई जवाब नहीं दिया। 

डोर्नियर के उड़ान भरते ही पाक का जंगी जहाज डर गया 

जब PNS Almir के इरादे संदिग्ध लगे तो तुरंत भारतीय कोस्ट गार्ड के डोर्नियर प्लेन ने उड़ान भरी, इतने में ही पाक के वॉरशिप में बैठे कप्तान को समझ में आ गया कि अब नहीं माने तो जहाज उड़ा दिया जाएगा। ऐसे में वह डर के मारे में वापस लौट गया. 

Disclaimer:
Story published through syndicated feed
This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by DHN Press Team.
Source link

Share this story