Retirement Age Increased: बढ़ गई रिटायरमेंट की उम्र, अब और 2 वर्ष कर्मचारियों को करनी होगी नौकरी

Retirement Age Increased: रिटायरमेंट की आयु बढ़ाने की मांग को लेकर कई सरकारी कर्मचारी, निगम कर्मचारी, समिति कर्मचारी संगठन सरकार से मांग कर रहे थे। काफी दिनों से अटका यह मामला एक बार फिर निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया है। 1 जनवरी 2022 को शासकीय कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति आयु को 60 वर्ष से बढ़ाकर 62 वर्ष करने का आदेश जारी कर दिया है। यह निर्णय आंध्र प्रदेश सरकार (Andhra Pradesh) द्वारा लिया गया है। इसके पूर्व चंद्रबाबू नायडू सरकार ने वर्ष 2014 में आदेश जारी करते हुए कर्मचारियों के रिटायरमेंट की आयु में बढ़ोतरी की थी। उन्होंने 58 वर्ष की आयु में रिटायर होने वाले कर्मचारियों को 2 वर्ष का लाभ देते हुए रिटायरमेंट की आयु 60 वर्ष कर दी थी।

सीएम ने मंजूर किया प्रस्ताव

जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी (YS Jagan Mohan Reddy) ने सेवानिवृत्ति की आयु बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। अब जिला पुस्तकालय और सहायता प्राप्त शिक्षक कर्मचारी अब 60 के बजाय 62 वर्ष की आयु में रिटायर होंगे। इसके पूर्व शासकीय कर्मचारियों की आयु में बढ़ोतरी की जा चुकी है। तभी से निगम कर्मचारी सेवानिवृत्ति की आयु बढ़ाने की मांग कर रहे थे।

बताया जाता है कि 1 जनवरी 2022 को प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति आई बढ़ाकर 62 वर्ष कर दी गई थी। काफी समय से निगम के कर्मचारी सेवानिवृत्ति की आयु बढ़ाने की मांग कर रहे थे। जिस पर पेश किए गए प्रस्ताव को सरकार ने मंजूरी दे दी है।

किस प्रदेश में क्या है रिटायरमेंट की आयु

Retirement Age State Wise: जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश में राज्य कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति आयु 62 वर्ष है। वहीं केंद्र सरकार अपने कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति आयु 60 वर्ष कर रखी है। कर्नाटक में सेवानिवृत्ति की आयु 60 वर्ष है। वहीं कई राज्यों में अभी भी सेवानिवृत्ति की आयु 60 वर्ष है।

Disclaimer:
Story published through syndicated feed
This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by DHN Press Team.
Source link

Share this story