Yamuna River on Alert: उफनाई यमुना नदी, 37 हजार प्रभावित लोगों को निकाला गया

Delhi Yamuna River on Alert: पिछले दो दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश के चलते नदियों का जल स्तर लगातार बढ़ रहा हैं तो उत्तर-प्रदेश, दिल्ली आदि राज्यो से होकर बहने वाली युमना नदी का जल स्तर खतरे के निशान से उपर पहुँच गया है।

63 सेमी उपर पहुंचा पानी

जानकारी के तहत यमुना नदी (Yamuna River) का खतरे का निशान 205.33 मीटर है और नदी का जलस्तर इस समय 205.99 मीटर है, जो खतरे के निशान से 63 सेमी ज्यादा है। जानकारों का कहना है कि नदी का पानी अभी और बढ़ने की संभावना है ऐसे में नदी के आसपास के क्षेत्रों बाढ़ आने का खतरा बढ़ गया है।

37 हजार लोगों को हटाया जा रहा है

दिल्ली में यमुना बाढ़ के मैदानों और निचले इलाकों में रहने वाले करीब 37,000 लोग बाढ़ की चपेट में माने जाते हैं। यही वजह है कि बाढ़ के मैदानों के निचले इलाकों में रह रहे लोगो को वहां से निकाला जा रहा है और ऐसे परिवारों को स्थायी शिविरों में ले जाया जा रहा है। दरअसल प्रशासन के द्वारा बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए राहत शिविर बनाए जा रहे है। जिसमें तम्बू लगाने के साथ ही स्कूलों को शिविर के रूप में बनाया गया है।

हथिनीकुंड बैराज से छोड़ा जाएगा पानी

दिल्ली बाढ़ नियंत्रण कक्ष ने हथिनीकुंड बैराज से लगभग 17,000 क्यूसेक पानी छोड़ने की सूचना प्रशासन को दी। जिसके बाद यमुना नदी का जलस्तर और तेजी के साथ बढ़ेगा। यही वजह है कि जिस क्षेत्र में पानी बढ़ने की संभावना है उसे खाली कराया जा रहा है।

पूर्वी दिल्ली के उप मंडल मजिस्ट्रेट (एसडीएम) आमोद बर्थवाल ने कहा कि नदी के करीब निचले इलाकों में रहने वाले 13,000 लोगों में से करीब 5,000 लोगों को राष्ट्रमंडल खेल गांव, हाथी घाट और लिंक रोड़ पर बने तंबुओं में ले जाया गया है। करावल नगर के एसडीएम संजय सोंधी ने कहा कि उनके जिले के निचले इलाकों से 200 लोगों को ऊंचे स्थानों पर ले जाया गया है और गैर सरकारी संगठनों की मदद से उन्हें पीने का पानी, भोजन और अन्य आवश्यक चीजें उपलब्ध कराई गई हैं।

Disclaimer:
Story published through syndicated feed
This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by DHN Press Team.
Source link

Share this story