हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज की चीन को चेतावनी, अब चाचा नेहरू नहीं शेर दिल मोदी का है भारत..
Dec 13, 2022, 13:41 IST

अरुणाचल प्रदेश में चीनी सैनिकों द्वारा सीमा पार घुसपैठ करने के मामले में हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। मंगलवार को उन्होंने चीनी सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यह 1962 के कमजोर दिल प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू का भारत नहीं है बल्कि यह 2022 के शेरदिल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का भारत है। उन्होंने ट्वीट कर कांग्रेस और चीन दोनों पर निशाना साधा है। इससे पहले भी गृहमंत्री अपने बयानों को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। मगर पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू को कमजोर दिल बोलने के बाद कई लोग इस बयान का विरोध भी कर रहे हैं।
चीनियों होश करो यह 1962 के कमजोरदिल प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का भारत नहीं है यह 2022 के शेरदिल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भारत है ।
— ANIL VIJ MINISTER HARYANA (@anilvijminister) December 13, 2022