दिलों पर राज करने आ रही ये इलेक्ट्रिक कारें, लॉन्च से पहले देखिये क्या है ख़ास

आज के समय में मंहगाई लोगों के पॉकेट पर भारी असर डाल रही है, जिससे हर कोई परेशान है। तो वही पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों से लोग अपने पेट्रोल और डीजल वाली गाड़ियों से नहीं चल रहे हैं। ऐसे में एक ही कम खर्च में चलने का उपाय है, तो वो है इलेक्ट्रिक गाड़ी को खरीदना।
आप को बता दें कि दिन पे दिन भारतीय बाजार ईवी के मामले में सजता ही जा रहा है, जिससे इस साल में कई कंपनियों ने अपने ईवी को लॉन्च किया है। तो वही आने वाले समय में ऐसे कई कंपनी हैं जो खास लुक, डिजाएन और बैटरी पैक रेंज में इलेक्ट्रिक गाड़ियों को लॉन्च करने वाली है। वही साल 2023 में भी Tata Motors, MG, Mahindra जैसी कंपनियों भी इलेक्ट्रिक कारें लॉन्च करने की तैयारी में हैं।
Tata Altroz EV
देश के ऑटो मार्केट इलेक्ट्रिक कार सेगमेंट की लीडर टाटा मोटर्स अपनी लोकप्रिय हैचबैक अल्ट्रोज़ का एक इलेक्ट्रिक वैरिएंट लॉन्च करने की तैयारी में है। Altroz EV कंपनी की Ziptron हाई-वोल्टेज तकनीक से लैस होगी और एक बार चार्ज करने पर 250-300 किमी की रेंज दे सकती है। इस इलेक्ट्रिक वाहन को केवल 60 मिनट में 0 से 80% तक चार्ज किया जा सकता है। कंपनी इस कार की कीमत 20 लाख के आसपास रख सकती है।
Mahindra XUV400 EV
भारतीय बाजार में देशी ऑटो मेकर कंपनी महिंद्रा ईवी मार्केट में धमाल करने वाली है, कंपनी ने इससे पहले हाल ही में अपने ईवी प्लान को लेकर बताया है। जिसे अब कंपनी हकीकत में बदले वाली है। XUV400 कंपनी की पहली ऑल-इलेक्ट्रिक SUV है, जिसे जनवरी 2023 में लॉन्च किया जाएगा और यह तीन वैरिएंट में उपलब्ध होगी। इलेक्ट्रिक कार एक बार चार्ज करने पर 456 किमी की रेंज देने का दावा करती है। इसकी कीमत 17 से 20 लाख रुपये के बीच रहने की उम्मीद है।
Citroen eC3
हाल ही में अपडेट आया था की सिट्रोन सी3 को इलेक्ट्रिक अवतार में लॉन्च किया जा सकता है। जिससे कंपनी Citroen की पहली तिमाही में भारत में अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार eC3 EV लॉन्च करेगी। प्रीमियम हैचबैक की कीमत लगभग ₹12 लाख होने की उम्मीद है और यह Tata Tiago EV को टक्कर देगी। कार 30।2kWh बैटरी पैक से लैस होगी और एक बार चार्ज करने पर 350 किमी। तक की रेंज पेश करेगी। हालांकि, कंपनी ने अभी तक कोई डिटेल नहीं दी है।
MG Air EV
कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक कार MG Air EV को भारत में 2023 की पहली छमाही में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। वही उम्मीद की जा रही है कि यह कार एक बार चार्ज करने पर 200 से 300 किमी। के बीच की रेंज पेश करेगी। कार में लगभग 68 hp के पावर आउटपुट के साथ सिंगल फ्रंट-एक्सल फिटेड इलेक्ट्रिक मोटर है।शुरुआती कीमत देश में लगभग 10 लाख रुपये हो सकती है।
Hyundai IONIQ 5
Hyundai की Hyundai IONIQ 5 को कई बार में टीज किया जा चुका है, जिससे Hyundai IONIQ 5 को देश में कंपनी की दूसरी इलेक्ट्रिक कार IONIQ 5 को लॉन्च करेगी। ई-जीएमपी प्लेटफॉर्म पर बेस्ड यह कार एक बार चार्ज करने पर 480 किमी। तक की रेंज प्रदान करती है। कार को सिर्फ 18 मिनट में 10 से 80 फीसदी तक चार्ज किया जा सकता है। हालांकि कंपनी ने Hyundai IONIQ 5 के बारें में अधिक जानकारी का खुलासा नहीं किया है।