Vastu Tips For New Year 2023: रात को सोते समय पास न रखें ये चींजें, नया साल हो जायेगा बर्बाद!

Vastu Tips for New Year 2023
Vastu Tips for New Year 2023 : बहुत से लोगों को रात में सोने से पहले यह आदत होती है कि वह बोतल में पानी भरकर रखते हैं, ताकि रात में जब भी प्यास लगे तो वह बिना किचन में गए आसानी से उठ कर पानी पी लें। लेकिन वास्तु शास्त्र के हिसाब से यह आदत बिल्कुल भी अच्छी नहीं मानी गई है। इसके अलावा ऐसे कई आदत है, जो सोने से पहले मनुष्य को नहीं करना चाहिए।

वरना तो मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं और उनका जीवन परेशानी भरा हो सकता है। साथ ही नई-नई परेशानियों का सामना व्यक्ति को करना पड़ सकता है। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे गलतियों के बारे में बताएंगे जो कि आपको सोते वक्त बिस्तर में जाने से पहले बिल्कुल भी नहीं करनी चाहिए। नहीं तो आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही ना चाहते हुए भी समस्याएं झेलनी पड़ सकती हैं-

बहुत से लोगों को सोने से पहले पानी का बॉटल बिस्तर के पास रखकर सोने की आदत होती है। जिसे वास्तु शास्त्र में शुभ माना गया है। उसी के आसपास या नीचे में बोतल नहीं रखना चाहिए। इससे नेगेटिव एनर्जी घर में प्रवेश करती है और जीवन में लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।


बहुत से लोगों को सोने से पहले अखबार या किताब पढ़ने की आदत होती है, ऐसे में लोग पढ़ने के बाद उसे बिस्तर के आसपास या नीचे रख देते हैं, लेकिन वास्तुशास्त्र के मुताबिक ऐसा बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए।

बेडरूम में जूठा बर्तन नहीं रखना चाहिए ना ही किचन में जूठे बर्तन रखने चाहिए। इसके बजाय आप अगर बर्तन साफ नहीं कर पा रहे हैं, तो सादे पानी से धोकर सिंक में रखें नहीं तो नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है। साथ ही मां लक्ष्मी भी नाराज होती है।

आभूषण को तकिए के नीचे नहीं रखना चाहिए। बहुत से लोग सोने के आभूषण को उतारकर तकिए के नीचे रखते हैं। ऐसा करने से मां लक्ष्मी नाराज होती है। साथ ही दांपत्य जीवन में खटास पैदा होता है और भविष्य में आर्थिक दिक्कतों का भी सामना करना पड़ता है।

गंदे बिना धुले कपड़े को भी बिस्तर के आसपास नहीं रखना चाहिए। इससे नेगेटिव एनर्जी बढ़ती है और बुरे सपने आते हैं।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. dhnpress.in इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Share this story