Weather Alert: कश्मीर में भारी बर्फबारी में सफेद चादर से ढका पहलगाम, वीडियो कर देगा हैरान..

Weather Alert। पहाड़ी राज्यों में हो रही बर्फबारी के कारण उत्तर भारत में शीतलहर का कहर जारी है। दिल्ली एनसीआर में घना कोहरा छाया हुआ है। मिली जानकारी के मुताबिक राजधानी दिल्ली और आस-पास के इलाकों में 27 दिसंबर को भी घना कोहरा छाया हुआ है और इस कारण विजिबिलिटी काफी कम हो गई है। धुंध के कारण गाड़ियों की रफ्तार भी काफी धीमी हो गई है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले कुछ दिनों तक मौसम में सुधार होने की संभावना नहीं है और देर सुबह तक ऐसा ही कोहरा छाया रह सकता है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक कश्मीर में भारी बर्फबारी हो रही है और पहलगाम में तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई है। पहलगाम के सड़कें बर्फ की सफेद चादर से ढक गई है।
देश की राजधानी दिल्ली में शीत लहर जारी है। ठंड के कारण शहर में घना कोहरा देखा गया।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 27, 2022
तस्वीरें बारापुला फ्लाईओवर और DND से हैं। pic.twitter.com/Em5gWSJ2hH
उत्तर भारत के अधिकांश राज्यों में शीतलहर
मौसम विभाग ने बताया है कि उत्तर भारत के अधिकांश राज्यों में आने वाले 2 से 3 दिनों तक शीतलहर चल सकती है। दिल्ली एनसीआर इलाके में लोगों को बाहर निकलते समय विशेष सावधानी रखने की जरूरत है। पंजाब के बठिंडा में सुबह 5.30 बजे 0 दृश्यता रिकॉर्ड की गई, वहीं दूसरी ओर अमृतसर और पटियाला में 50 मीटर विजिबिलिटी दर्ज की गई है। हरियाणा राज्य के हिसार, चंडीगढ़ और अंबाला जैसे शहरों में भी विजिबिलिटी सिर्फ 25 मीटर दर्ज की गई है।
पश्चिमी विक्षोभ का दिख रहा असर
IMD के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब में में ठंडी हवाएं चलने के साथ तापमान में काफी गिरावट आई है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण बीते कुछ दिनों से पहाड़ों पर बर्फबारी तेज हुई है और इस कारण से मौसम में बड़ा फेरबदल हुआ है।