अंकित गुप्ता की बाहों में फूट-फूटकर रो रहीं प्रियंका चाहर चौधरी, जानिए वजह

प्रियंका चाहर चौधरी बिग बॉस 16 की स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट में से एक हैं। वह अकेले अपने दम पर सबसे लड़ती हैं। लेकिन अब प्रियंका का जो वीडियो सामने आया है उसे देखकर आप भी हैरान हो जाएंगे। दरअसल, शो का नया प्रोमो सामने आया है जिसमें प्रियंका फूट-फूटकर रो रही हैं और अंकित गुप्ता उन्हें संभालते हुए नजर आ रहे हैं। प्रियंका लेकिन फिर भी चुप नहीं होतीं और रोती रहती हैं। कभी वह अंकित को गले लगाकर रोती हैं तो कभी उनसे दूर जाकर। अंकित भी प्रियंका की ऐसी हालत देखकर सहमे दिख रहे हैं। अब यह समझ नहीं आ रहा है कि आखिर प्रियंका ऐसे क्यों रो रही हैं। फैंस कयास लगा रहे हैं कि या तो वह अंकित के बाहर जाने की वजह से रो रही हैं या फिर सलमान खान के क्लास लगाने की वजह से। दरअसल, शो का एक और प्रोमो आया है जिसमें दिखाया गया है कि सलमान, प्रियंका को परीयंका कहते हैं और उनके लिए स्पेशल कुर्सी मंगाते हैं। इसके बाद प्रियंका को वह उस कुर्सी पर बैठने को कहते हैं।
अब आज यानी कि शनिवार के एपिसोड में सलमान, प्रियंका की क्लास लगाएंगे और कहेंगे कि प्रियंका जब आपने अंकित को बचाने के लिए बजर नहीं बचाया तो आप कैसे सही हों तो इस पर प्रियंका ने कहा कि मैं अपने दोस्त की बली नहीं चढ़ाना चाहती थी।
काफी सीजन के बाद मुझे ऐसी देवी मिली है घर के अंदर, अरे पूजा करो यार। फिर सभी कंटेस्टेंट प्रियंका के सामने आकर हाथ जोड़ते हैं। इसके बाद सलमान कहते हैं कि आप जो करो वो सही, दूसरा कोई करे तो वो गलत।
अंकित गुप्ता होंगे बाहर
वहीं हाल ही में खबर आई है कि अंकित गुप्ता घर से बेघर हो जाएंगे। भले ही इस हफ्ते वोटिंग लाइन्स क्लोज थीं, लेकिन घर वाले परफॉर्मेंस के मुताबिक अंकित को बाहर करेंगे। तो हो सकता है कि प्रियंका इसलिए ऐसे रो रही हैं। बता दें कि अंकित, प्रियंका का बड़ा सपोर्ट थे। दोनों हमेशा एक-दूसरे के साथ रहते थे। शो में भी दोवों साथ ही आए हैं। दोनों की केमिस्ट्री को फैंस पसंद भी करते थे। तो अब जब अंकित बाहर हो जाएंगे तो प्रियंका पर इसका असर जरूर पड़ेगा।
दूसरी वजह आई सामने
वहीं ऐसी भी खबर आ रही है कि अंकित को इसलिए बाहर नहीं किया जा रहा होगा क्योंकि वह अच्छे से परफॉर्म नहीं कर रहे। लेकिन वह अपने किसी वर्क कमिटमेंट की वजह से बाहर हो रहे होंगे। ऐसा हो सकता है कि उन्होंने पहले किसी प्रोजेक्ट के लिए कमिट किया हो और अब उसके लिए ही वह बाहर जा रहे हों।